बिलासपुर: कला विकास केंद्र के छात्रों की दार्जिलिंग में धमक – ‘तरंगण’ अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए

बिलासपुर/दार्जिलिंग। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए बिलासपुर स्थित कला विकास केंद्र के विद्यार्थियों ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आयोजित ‘तरंगण’ अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में छात्रों ने गुरु पं. सुनील वैष्णव एवं सुश्री वासंती वैष्णव (रायगढ़ घराना) के निर्देशन में अपनी कला प्रतिभा का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि निर्णायक मंडल समेत दर्शकों ने तालियों की गूंज से स्वागत किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में भाग लेते हुए छात्राओं ने कई प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए, जिनमें अधिकांश प्रस्तुति कथक नृत्य की रही।

प्रमुख विजेता छात्राएं

🔸 नृत्या शर्मा – सब जूनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 शान्वी जायसवाल – सब जूनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 आरात्रिका घोषाल – सब जूनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 प्रतिष्ठित श्री – सब जूनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान (विशेष सराहना के साथ)
🔸 शान्वी जायसवाल – सब जूनियर, सेमिक्लासिकल (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 आहाना गौतम – सीनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 दक्षा विश्वकर्मा – सीनियर, कथक (एकल) – प्रथम स्थान
🔸 मानसी डागोरे – सीनियर, कथक (एकल) – द्वितीय स्थान

इसके अतिरिक्त ज्योति श्री बोहिदार वैष्णव की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब सराहना बटोरी।

संस्थान की निदेशक सुश्री वासंती वैष्णव ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। गुरु पं. सुनील वैष्णव ने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान की बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक प्रतिभा का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व है।

यह जीत ‘कला विकास केंद्र’ के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय है और प्रदेश के कला क्षेत्र को नई प्रेरणा देती है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *