बिलासपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला Bilaspur द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
साहिल भाभा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद साहिल भाभा ने विधायक अमर अग्रवाल, सहित समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा युवा मोर्चा की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि साहिल भाभा के नेतृत्व में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और पार्टी की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाएगा।















