बिलासपुर : हिंदी दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र श्रीवास्तव को मिला ‘राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान-2025’

बिलासपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक, पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव को ‘राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोक संचेतना फाउंडेशन ट्रस्ट भारत और कायस्थ परिवार छत्तीसगढ़ राज्य के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थावे विद्यापीठ, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक और प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति प्रवीण झा द्वारा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि “भारत में विरासत और विकास के संगम से नये साहित्यिक प्रतिमानों की संभावना बढ़ी है। ऐसे समय में साहित्यकारों और समीक्षकों की जिम्मेदारी और भी अधिक हो जाती है। मैं यह सम्मान छत्तीसगढ़ सहित साहित्य सृजन में लगे समस्त साहित्यकारों को समर्पित करता हूं।”

मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के सम्मान से साहित्यकारों में नयी ऊर्जा का संचार होता है और उन्हें अपने कर्तव्यों का निरंतर बोध भी होता रहता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों और आमजन ने श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *