बिलासपुर: सेना से सेवानिवृत्त होकर घर लौटे जवान अखिलेश पाटनवार, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका बिलासपुर। भारतीय थल सेना में 21 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा देने के पश्चात जवान अखिलेश पाटनवार 15 जून को जोधपुर (राजस्थान) से अपने गृह नगर बिलासपुर लौटे। उनके आगमन पर नगरवासियों ने सतबहिनिया मंदिर प्रांगण, सरकंडा में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। जवान अखिलेश पाटनवार, छत्तीसगढ़ रत्न योगाचार्य एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री शंकरलाल पाटनवार तथा श्रीमती प्रभा पाटनवार के सुपुत्र हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश के…