बिलासपुर: यूनिटी हॉस्पिटल में 15 दिन तक नए मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन पर रोक

यूनिटी हॉस्पिटल में नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला

जांच कमेटी ने जिला प्रशासन को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट

 

बिलासपुर: यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर के संबंध में स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबर कि डॉक्टरों की लापरवाही एनेस्थिसिया देते ही कोमा में चली गई स्टूडेंट, दो दिन बाद हुई मौत शीर्षक से प्रकाशित समाचार में यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर के द्वारा नर्सिंग छात्रा किरण वर्मा के गले में थायराइड गांठ की सर्जरी के लिए एनेस्थिसिया दिया गया था। तत्पश्चात् कोमा में जाने के कारण मौत होने के संबंध में लेख है।

उक्त प्रकरण के संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर द्वारा टीम गठित कर जॉच कराने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के निर्देश पर प्रकरण की जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच टीम का गठन किया गया है।

जांच टीम के निम्नलिखित सदस्यों (1) डॉ. अनिल गुप्ता भेषज विशेषज्ञ और सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बिलासपुर (2) डॉ. विजय मिश्रा नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट (3) डॉ. मनीष श्रीवास्तव ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय (4) डॉ. रेणुका सेमुएल (स्त्रीरोग) सदस्य निरीक्षण दल नर्सिंग होम एक्ट (5) डॉ. उमेश साहू निश्चेतना विशेषज्ञ (6) डॉ. सौरभ शर्मा (सदस्य निरीक्षण दल नर्सिंग होम एक्ट) के द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच टीम द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कर प्राथिमिक रिर्पोट प्रस्तुत की गई है तथा प्रकरण की पूर्ण जांच प्रक्रियाधीन है।

डॉ. प्रमोद तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच समिति की प्राथमिक रिर्पोट को कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्रकरण की गंभीरता एवं प्राथमिक जांच रिर्पोट को देखते हुए यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का 15 दिवस हेतु नये मरीजों को भर्ती करने एवं आपरेशन थियेटर का संचालन किये जाने की अनुमति नही दिये जाने के निर्देश दिये हैं। प्रकरण की पूर्ण जांच उपरांत छ.ग. राज्य उपचर्या गृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 के तहत् नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

यूनिटी अस्पताल में तत्काल प्रभाव से आगामी 15 दिवस के लिए नये मरीजों को भर्ती किये जाने एवं आपरेशन थियेटर का संचालन बंद कराया गया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *