बिलासपुर/घूरू में बड़ा नामांतरण घोटाला उजागर – पटवारी और तहसीलदार की संदिग्ध भूमिका, एसडीएम आदेश की उड़ाई धज्जियां
बिलासपुर ज़िले के सकरी तहसील अंतर्गत ग्राम घूरू में नामांतरण को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घूरू के पटवारी मनमोहन सिदार ने एसडीएम के स्थगन आदेश को छिपाकर प्रतिबंधित खसरों का नामांतरण करवा दिया। हैरानी की बात ये है कि इस खेल में नए तहसीलदार की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। आदेश के बावजूद हुआ नामांतरण दरअसल, साल 2021 में तखतपुर के तत्कालीन एसडीएम ने घूरू क्षेत्र के खसरा नंबर 91/3, 92/3, 94/2, और 95/2 पर अवैध प्लाटिंग…

















