बिलासपुर: वीवीआईपी एंट्री के लिए आम जनता परेशान! जया किशोरी कार्यक्रम में नियमों की खुलेआम धज्जियां
बिलासपुर: श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा विश्व विख्यात कथावाचक जया किशोरी की मायरा कथा एवं भजन का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर जहां एक ओर श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर आयोजकों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी अब सवालों के घेरे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजकों ने बिना किसी प्रशासनिक या यातायात अनुमति के एक प्रमुख सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है, ताकि उसी मार्ग से वीवीआईपी की एंट्री…

















