कर्तव्य निभाते हुए वीरगति: सड़क हादसे में जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का निधन
तखतपुर | टेकचंद कारड़ा की रिपोर्ट पुलिस विभाग से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल पैकरा का शासकीय कर्तव्य के दौरान राजस्थान में एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक घटित इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा…

















