रायगढ़: मधुगुंजन “श्रृंगार” 2024 हेतु आयोजन समिति की बैठक

रायगढ़: कला की नगरी सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ में रायगढ़ की कला परंपरा एवं महाराजा श्री चक्रधर सिंह आश्रय नीति की अनुयाई संस्था मधुगुंजन संगीत समिति एवं रायगढ़ कथक घराने की विधिवत शिक्षा हेतु विश्व प्रसिद्ध संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य ,संगीत ,कला प्रतियोगिता एवं नृत्योत्सव मधुगुंजन श्रृंगार 2024 हेतु आवश्यक बैठक दिनांक 15 अगस्त को आयोजित की गई, जिसमें उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु टीम में विभागों का निर्धारण सुनिश्चित किया गया. साथ ही उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. 15,16,17 नवंबर 2024 को पंजीरी प्लांट स्थित नगर निगम आडिटोरियम में सुबह 09 बजे से संध्या 06 बजे तक प्रतियोगिता आयोजित होंगी, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी 16 अलग-अलग विधाओं में अलग-अलग ऐज कैटिगरी में हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. उक्त कार्यक्रम के दूसरे खंड के रूप में, संध्या 06 बजे से 8:00 बजे तक देश भर से प्रतिभावान युवा कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति होगी, संध्या 8:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा, प्रथम बार उक्त कार्यक्रम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था तथा विगत दो वर्षों से इस कार्यक्रम को कला की नगरी रायगढ में आयोजित किया गया जिसे अपार सफलता मिली थी, जिसमें देश भर से अब तक 1100 प्रतिभागियों की लगभग 650 प्रस्तुति हो चुकी है,नृत्य संगीत कला के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभावान छात्रों के लिए यह एक खुला मंच साबित हुआ है.

नृत्य संगीत कला के संरक्षण की परिपाटी रायगढ़ की रही है तथा इस परंपरा का अनुसरण करने वाली संस्था मधुगुंजन संगीत समिति सन 1995 से अनवरत कार्य कर रही हैं , 1995 से 2000 के मध्य उक्त कार्यक्रम की धूम रही थी, जिसमें नामधारी सिंह दिनकर, पं.राजेंद्र गंगानी, रिंपा शिवा, जैसे अनगिनत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध नाम शामिल है. जिन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन उक्त समारोह में किया था, युवा कलाकारों को समर्पित उक्त कार्यक्रम को एक अलग रूप से विगत 3 वर्षों से पुनः प्रारंभ किया गया है.

उक्त कार्यक्रम के द्वितीय आयोजक, कला एवं नृत्य प्रशिक्षण के क्षेत्र में विश्व में स्थान रखने वाली नगर की प्रतिष्ठित संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय सन 1972 से लगभग हजारों शिष्य तैयार कर चुकी हैं.

समारोह के सफल आयोजन हेतु 35 सदस्यीय टीम अपने अथक परिश्रम से योगदान देते आ रहे हैं. उक्त आयोजित प्रथम बैठक में श्र) मनोज श्रीवास्तव, अजीत कुमार स्वाइन, श्रीमती सुनैना स्वाइन, रोशनी वैष्णव, शरद वैष्णव, आयुषी साव, आशीष चौहान, रीना अग्रवाल, वंदना शर्मा, पूजा सहगल, संजना सहगल, विनी राठौर, डॉली गोस्वामी, जेनिफर जोसेफ, रोमी अग्रवाल, निधि बाजपेई, अंकित कुमार दुबे, श्रद्धा स्वाइन,अरोमा दुबे ,दक्ष यादव,करीना बहल, राखी यादव, स्नेहा परिमिता स्वाइन सहित संस्था के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे

  • Related Posts

    रायगढ़ में गूंजा कला-साहित्य का महाकुंभ: ‘वेद कला संगीत महोत्सव’ में देशभर के साहित्यकारों ने दी भावांजलि

    रायगढ़, 13 मार्च 2026।क ला गुरु स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर की जयंती के पावन अवसर पर लक्ष्मण कला-संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ द्वारा आयोजित “वेद कला संगीत महोत्सव” का भव्य और गरिमामय आयोजन सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के सभागार में संपन्न हुआ। यह आयोजन रायगढ़ की समृद्ध कला-साहित्य परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देने वाली है। महोत्सव के द्वितीय साहित्यिक सत्र में थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…

    Continue reading
    रायगढ़: नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से

    कला की राजधानी रायगढ़ में “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आगाज़  चार दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य-संगीत महाकुंभ, 750 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन रायगढ़। कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य-संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *