बिलासपुर: बैसाखी के दिन पंजाबी संस्था का फ्रेंडली क्रिकेट मैच-2025 सम्पन्न, अंकुर को बेस्ट बैट्समैन तथा अभिषेक को बेस्ट बॉलर का खिताब…

बिलासपुर . फसल उत्सव, कृतज्ञता और सामुदायिक भावना के त्यौहार “बैसाखी” पर पंजाबी संस्था और पंजाबी हिन्दू महिला संस्था का फ्रेंडली क्रिकेट मैच रविवार की शाम को फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के “स्टेडियम ऑफ़ ड्रीम्स” में फ्लड लाइट की रौशनी के बीच संपन्न हुआ . यह रोमांचक मैच पंजाबी संस्था परिवार के सभी आयु वर्ग के पुरुष और महिला सदस्यों की दो साझा टीमों के मध्य खेला गया.

पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि की अगुवाई में आयोजित 10-10 ओवरों के इस मैत्री-मैच में टीम-ए के कप्तान गौरव ऐरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया . श्रीमती रिंकी सलूजा की कप्तानी में टीम-बी ने पूरे मैच के दौरान सधी हुई गेंदबाजी की और टीम-ए को मात्र 31 रन के कुल स्कोर पर समेट दिया . टीम-बी ने जीत के लिए ३२ रनों के मामूली लक्ष्य को सिर्फ 5 ओवर में पूरा करते हुए शानदार जीत हासिल की.

कैप्टन गौरव ऐरी की टीम-ए में राजकुमार कोहली, रवि खन्ना, हेमचंद्र ऐरी, गिरीश आहूजा, अनुज त्रेहान, सरिता सलूजा, सीमा दुआ, चाँदनी दुआ, जगजीत सलूजा, अर्शिका, सोनल, हर्जित व शर्लिन सलूजा तथा कप्तान रिंकी सलूजा की टीम-बी से रमा ऐरी, अभिषेक ऋषि, आरती कोचर, ज्योति भसीन, अतुल दुआ, दिनेश उथरा, अंकित गांधी, प्रतीक ढोडी, राजेश दुआ, अंशिका कोचर, अक्षत, सात्विक बत्रा, आशना, शाश्वत एवं कुणाल खेल रहे थे.

फ्रेंडली क्रिकेट के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने भरपूर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया . टीम-बी के अंकुर दुआ, अतुल दुआ, अभिषेक ऋषि तथा टीम-ए के गिरीश आहूजा और रवि खन्ना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया . वहीँ, अभिषेक ऋषि और प्रतीक ढोडी ने भी उत्कृष्ट गेंदबाजी की . पूरे मैच के दौरान अध्यक्ष अशोक ऋषि एम्पायर रहे जबकि कमेंट्री व स्कोरिंग की संयुक्त जिम्मेदारी नमिता ऋषि, राजेश दुआ व चानी ऐरी ने सम्हाली.

फ्रेंडली क्रिकेट मैच के आखिर में पंजाबी संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि, महासचिव जगदीश दुआ और पंजाबी हिन्दू महिला संस्था की अध्यक्ष योगिता दुआ व पूर्व अध्यक्ष नमिता ऋषि व रजनी ऋषि ने टीम-बी की कप्तान रिंकी सलूजा व उनकी टीम को विनर तथा गौरव ऐरी की टीम-ए को रनर की ट्रॉफी प्रदान की . इस अवसर पर अंकुर दुआ को बेस्ट बैट्समैन तथा अभिषेक ऋषि को बेस्ट बॉलर का खिताब भी दिया गया.

देर रात तक चले इस मैच में पंजाबी समाज के अन्य सदस्य, गणमान्य नागरिक तथा आमंत्रित अतिथि-गण दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे . अंत में संस्था के अध्यक्ष अशोक ऋषि ने सभी आगंतुकों व खिलाड़ियों के प्रति धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया.

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *