“संकल्प” नाम से कोई नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा: गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि राज्य में “संकल्प” नामक कोई भी नक्सल विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस नाम से अभियान चलने और उसमें 22 नक्सलियों के मारे जाने की जो खबरें समाचार माध्यमों में आ रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और असत्य हैं।

विजय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि, “मैं इस बात का पूर्णतः खंडन करता हूँ कि छत्तीसगढ़ पुलिस या किसी संयुक्त बल द्वारा ‘संकल्प’ नामक कोई ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसलिए इस ऑपरेशन से जुड़ी अन्य जानकारियाँ भी तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।”

उन्होंने कहा कि 22 नक्सलियों के मारे जाने का जो आंकड़ा सामने आ रहा है, वह भी वास्तविकता से मेल नहीं खाता। “इस आंकड़े के इतर भी बहुत सारी बातें हैं और तथ्य इससे अलग हैं,” उन्होंने कहा।

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में कई अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है, जिनमें एसटीएफ, डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा, “जब कोई ऑपरेशन पूर्ण होगा, तभी उसकी आधिकारिक और प्रामाणिक जानकारी साझा की जाएगी।”

विजय शर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर “संकल्प” नामक अभियान चलाया गया और उसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। गृह मंत्री ने इस पर स्पष्ट और सख्त खंडन करते हुए जनता और मीडिया से सत्यापित सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।

  • Related Posts

    CG: सदन में गूंजा 100 एकड़ का मामला, लेकिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की विज्ञप्ति में ये बड़े सवाल गायब!

    बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा विधानसभा में उठाया गया जमीन फर्जीवाड़ा मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। विधायक ने नगर निगम, नगर एवं ग्राम निवेश (TCP) और राजस्व विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। करीब 100 एकड़ जमीन पर टुकड़ों में ले-आउट पास कराने और सेवाभूमि को EWS के नाम पर स्वीकृत करने की बात कही। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 50 शिकायतों की पुष्टि की और जांच कमेटी गठन का आश्वासन दिया।…

    Continue reading
    “संकल्प 2026: विकास का विज़न या वोट का समीकरण?”

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जब 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश किया, तो साफ था कि यह सिर्फ आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राजनीतिक और आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट “SANKALP” थीम के साथ आया है — यानी वादों को जमीन तक पहुंचाने का दावा। अब सीधे मुद्दे पर आते हैं — यह बजट छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कितना फायदेमंद और कितना जोखिम भरा है?  किसान: सरकार का सबसे बड़ा दांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *