चक्रधर समारोह में 4 सितंबर को सुश्री यामी वैष्णव देंगी कथक की मनमोहक प्रस्तुति

रायगढ़। चक्रधर समारोह की गरिमामयी प्रस्तुतियों की श्रृंखला में 4 सितंबर को राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुश्री यामी वैष्णव रायगढ़ घराने की विशेष प्रस्तुति देंगी। वर्तमान में वे माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, सारंगढ़ की छात्रा हैं।

सुश्री यामी वैष्णव ने मात्र चार वर्ष की अल्प आयु से ही कथक की साधना प्रारंभ की। उन्हें यह कला गुरु-शिष्य परंपरा से उनकी गुरु माँ प्रीतिरुद्र वैष्णव, अंतर्राष्ट्रीय कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव तथा प्राचार्य एल.डी. वैष्णव के सानिध्य में प्राप्त हुई है। यामी रायगढ़ घराने के चार स्तंभों में से एक, नृत्य आचार्य पंडित फिरतु महाराज जी की पाँचवीं पीढ़ी की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।

कम उम्र में ही यामी ने देश के कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंचों पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रायगढ़ घराने की परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
उनकी उपलब्धियों में –

  • राष्ट्रीय कथक नृत्य कौशल महोत्सव रायपुर (2023)
  • इंटरनेशनल कल्चर हार्मनी, देशराग भिलाई (2023)
  • चक्रधर समारोह नृत्य अरिंदम (2023)
  • ऑल इंडिया डांस म्यूजिक कॉम्पिटिशन “अमृत ध्वनि” बिलासपुर (2024)
  • राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता, तारंगढ़ (उड़ीसा) – ओवरऑल बेस्ट अवार्ड
  • दार्जिलिंग – टाइटल ऑफ द डे
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता नाद मंजरी (2025)
    तथा 15 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के मंच शामिल हैं।

इस अवसर पर यामी वैष्णव के साथ कथक में प्रिया वैष्णव, प्राप्ति ब्यास, लावण्या देशमुख और अलीशु सिदार भी सहभागी होंगी। वहीं संगत में बोलों के पढ़ंत पर गुरु प्रीति वैष्णव (सारंगढ़), गायन में लाला राम लोनिया (रायपुर), तबले पर पंडित सुनील वैष्णव (बिलासपुर) एवं रुद्र वैष्णव (सारंगढ़), और सितार पर प्राचार्य पंडित लीलाधर वैष्णव (सारंगढ़) साथ देंगे।

 कार्यक्रम में शिव स्तुति, रायगढ़ घराने की आमद, पक्छी परन, दलबदल परन कलिया दमन प्रस्तुत किए जाएंगे और समापन कृष्ण भजन से होगा।

 

  • Related Posts

    रायगढ़ में गूंजा कला-साहित्य का महाकुंभ: ‘वेद कला संगीत महोत्सव’ में देशभर के साहित्यकारों ने दी भावांजलि

    रायगढ़, 13 मार्च 2026।क ला गुरु स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर की जयंती के पावन अवसर पर लक्ष्मण कला-संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ द्वारा आयोजित “वेद कला संगीत महोत्सव” का भव्य और गरिमामय आयोजन सेठ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के सभागार में संपन्न हुआ। यह आयोजन रायगढ़ की समृद्ध कला-साहित्य परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी गूंज दूर तक सुनाई देने वाली है। महोत्सव के द्वितीय साहित्यिक सत्र में थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…

    Continue reading
    रायगढ़: नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से

    कला की राजधानी रायगढ़ में “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आगाज़  चार दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य-संगीत महाकुंभ, 750 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन रायगढ़। कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य-संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *