बिलासपुर: चर्चा में है मस्तुरी की राधिका भारद्वाज

शेयर मार्केट में पैसा लगाने और कम समय में पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाली राधिका भारद्वाज गिरफ्तार- पुलिस 

बिलासपुर: 5 जुलाई 2024 को प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम निवासी पचपेड़ी एवं सुनीता भारद्वाज पति राकेश भारद्वाज निवासी धुर्वाकारी ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की धुर्वाकारी निवासी राधिका भारद्वाज पति नागेंद्र भारद्वाज उम्र 35 साल ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर कम समय में पैसा दोगुना  करने का झांसा देकर प्रार्थिया एवं अन्य 16/17 महिला एवंपुरुषों से नकद एवं फोनपे के जरिए लगभग 94 लाख रुपए लेकर ठगी की है की शिकायत पर अलग-अलग अपराध पंजीकृत कर महिला आरोपी को आज 5 जुलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमो कथन लिया गया उक्त जानकारी पचपेड़ी पुलिस ने देते हुए बताया कि आरोपियां के द्वारा नकद पैसा लेना स्वीकार नहीं की है, फोनपे के जरिए लिए लगभग 30 लख रुपए में से 12 लाख रुपए को आवेदक को वापस करना तथा कुछ रकम खर्च हो जाना कुछ जेवर खरीदना, जिसमें से तीन जेवर प्रार्थी लोगों के पास होना तथा मकान निर्माण में पैसे लगाना और अपने पुत्र के लिए मोटरसाइकिल खरीदना बताई जिसके पेश करने पर मोटरसाइकिल R15 कीमती करीब ₹200000 एवं सोने की जेवर लगभग एक तोला कीमती करीबन ₹50000 जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि नए कानून के अनुसार, जब्ती की वीडियोग्राफी कराई गई है, आरोपी एवं उसके परिजनों के बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया महिला आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *