बिलासपुर में ‘अर्थ आवर डे’ पर रोशनी बंद, जागी पर्यावरण चेतना की लौ

बिलासपुर। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति द्वारा ‘अर्थ आवर डे’ के अवसर पर एक प्रेरणादायक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसने प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पूरी संगोष्ठी दीपों की रोशनी में आयोजित की गई—सभी लाइटें बंद कर पंचदीप प्रज्ज्वलित करते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जहां तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं पर्यावरण संकट भी गंभीर रूप ले चुका है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा का अत्यधिक उपयोग धरती के अस्तित्व के लिए खतरा बन गए हैं। ऐसे में ‘अर्थ आवर डे’ हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराता है।

समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी ने स्वागत भाषण में कहा कि रात 8:30 से 9:30 बजे तक लाइट बंद करना केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह सामूहिक शक्ति का उदाहरण है—जो दिखाता है कि एकजुट होकर हम धरती को बचा सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु कुमार तिवारी एवं सनत तिवारी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक घंटे का नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए जागरूकता का वैश्विक संदेश है।

कार्यक्रम का संचालन शीतल प्रसाद पाटनवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. अंकुर शुक्ला ने किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

 संदेश साफ है—अगर आज नहीं जागे, तो कल बहुत देर हो जाएगी। ‘अर्थ आवर’ सिर्फ एक घंटा नहीं, बल्कि धरती को बचाने का संकल्प है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में DPL ‘उन्नति कप’ का धमाकेदार आगाज़, मैदान पर दिखा जोश और जज़्बा!

    बिलासपुर के मिनी स्टेडियम गांधी चौक में डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग (DPL) ‘उन्नति कप’ सीजन-4 का आगाज़ जबरदस्त उत्साह के साथ हुआ। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।  काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि टूर्नामेंट की शुरुआत भावुक माहौल में हुई, जब खिलाड़ियों ने दिवंगत व्यायाम शिक्षक स्व. राकेश बाटवे को श्रद्धांजलि दी। सभी खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरते हुए खेल के साथ संवेदनाओं का अनोखा संदेश दिया।  खेल जगत…

    Continue reading
    आस्था का सैलाब: अयोध्या में 1008 रामभक्तों का महासंगम, रामलला के दर्शन से छलका श्रद्धा का ज्वार

     बिलासपुर से निकला भक्ति का विराट कारवां, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठी अयोध्या  त्रिवेणी संगम स्नान से आत्मा हुई पवित्र, रामलला दर्शन से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु बिलासपुर/अयोध्या। चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से निकला 1008 रामभक्तों का विशाल जत्था जब अयोध्या पहुंचा, तो पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा। रामलला के प्रथम दर्शन करते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं—हर चेहरा आस्था, आनंद और भावनाओं से भीग उठा। भक्तों ने एक स्वर में कहा—“आज जीवन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *