बिलासपुर में लेडी ड्रग रैकेट का पर्दाफाश: दो सगी बहनें गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

बिलासपुर। शहर में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए सरकंडा पुलिस और ACCU टीम ने एक बड़े “लेडी ड्रग रैकेट” का खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस पूरे नेटवर्क को दो सगी बहनें चला रही थीं, जो अलग-अलग नामों से शहर में गांजा बेचकर पुलिस को चकमा दे रही थीं।

क्या है पूरा मामला?
गुप्त सूचना के आधार पर पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई। मौके पर पुलिस ने दो महिलाओं को कार और स्कूटी में गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

कौन हैं आरोपी?

– मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष)
– सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष)

दोनों आरोपी आपस में सगी बहनें हैं और नाम बदल-बदलकर अलग-अलग इलाकों में नशे का कारोबार चला रही थीं।

क्या-क्या हुआ बरामद?

– 6 किलो गांजा
-नकद ₹5,98,030/-
– 1 कार
– 2 स्कूटी
– 2 मोबाइल
– 2 घड़ी

 कुल जब्ती: ₹15,78,030/-

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि गांजा बिक्री से मिली रकम से ही स्कूटी खरीदी गई थी, जिसका उपयोग सप्लाई और डिलीवरी में किया जाता था। इस्तेमाल की जा रही कार भी एक परिचित की बताई जा रही है।

पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
दोनों महिलाओं के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि ये कोई छोटा-मोटा धंधा नहीं, बल्कि संगठित नेटवर्क था।

आगे क्या?
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और अब पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है।

 

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *