रायपुर में “आज की नारी सम्मान 2025” समारोह संपन्न, परिवर्तन संस्था की किरण पाठक एवं प्रीति ठक्कर को मिला सम्मान

रायपुर: महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने हेतु रायपुर के होटल टाइटन में “आज की नारी सम्मान 2025” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर परिवर्तन – एक आशा की किरण संस्था की संस्थापिकाएं किरण पाठक और प्रीति मित्तल ठक्कर को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के करकमलों से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन एशियन न्यूज़ और न्यूज़ प्लस 21 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को एक मंच पर लाना और उनकी प्रेरणादायी यात्रा को समाज के सामने प्रस्तुत करना था।

परिवर्तन – एक आशा की किरण संस्था द्वारा महिलाओं और बच्चों के उत्थान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस संस्था की संस्थापिकाएं किरण पाठक और प्रीति ठक्कर लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं और कई महिलाओं की जिंदगी में बदलाव ला चुकी हैं।

समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक अनुज शर्मा, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, AIG डॉ. चंचल तिवारी और युवा नेता वसंत अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण में इस प्रकार के आयोजनों को एक महत्वपूर्ण कदम बताया और समाज व सरकार द्वारा मिलकर निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

इस सम्मान समारोह ने नारी शक्ति को नई प्रेरणा दी और उनके संघर्ष व समर्पण को समाज के बीच एक नई पहचान दिलाई.

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *