बिलासपुर: कोटा और बिल्हा में आबकारी विभाग का शिकंजा, 72.5 लीटर शराब व 350 किलो लहान बरामद

बिलासपुर। प्र. सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 और 12 जून को कोटा एवं बिल्हा वृत के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जब्त की गई।

🔸 कोटा वृत की कार्रवाई

कार्रवाई के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए—

1️⃣ आरोपी: वीरू धुरी पिता राकेश धुरी, उम्र 24 वर्ष

  • बरामद: 8.5 लीटर महुआ शराब
  • स्थान: देवरीडीह, थाना तोरवा

2️⃣ आरोपी: परदेश गौड़ पिता गणेश गौड़

  • बरामद: 12 लीटर महुआ शराब
  • स्थान: अमतरा, थाना कोनी
  • कायम प्रकरण संख्या: 02
  • धारा: 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम
  • विवेचक अधिकारी: आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला
  • सहायक स्टाफ: उप निरीक्षक नेतराम बंजारे, मुख्य आरक्षक निरंजन दड़सेना, आरक्षक गौरव निर्मलकर🔸
  • बिल्हा वृत की कार्रवाई

📍 स्थान: अढ़ोलिया मोहल्ला, बोदरी, थाना चकरभांठा

  • आरोपी: मोमिन वर्मा पिता तिजराम
  • जब्ती: 52 लीटर महुआ शराब एवं 350 किलो महुआ लहान
  • कायम प्रकरण संख्या: 01
  • धारा: 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम
  • विवेचक अधिकारी: सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल
  • टीम: मुख्य आरक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक प्रभूवन बघेल, आरक्षक राहुल दूबे एवं वाहन चालक जितेन्द्र शर्मा
  • ⚖️ आबकारी विभाग का सख्त संदेश

प्रशासन की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा आगे भी इसी तरह के अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *