बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभाग में खिलाड़ियों को दिए गए फटे चिथड़े गद्दे और तकिए. बदमाश अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दिए 100 रुपए की निकर और 100 रुपए की टी शर्ट

 

बिलासपुर:-हमने आपको पिछले एपिसोड में बताया था कि बिलासपुर का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय टेंट सामग्री और खेल सामग्री खरीदी के टेंडर मामले में कैसे शक के घेरे में है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम आपको परत दर परत बता रहे हैं कि कैसे टीकाराम साहू और पी दासरथी एक बार फिर से घोटालों को अंजाम दे रहे हैं।

हाल ही में बिलासपुर जिले को राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रतियोगिता करवाने के कुछ ही दिनों पहले सीमित निविदा पद्धति के माध्यम से टेंट, साउंड, लाइट एवं खेल सामग्री खरीदी का टेंडर किया गया। इस पूरे टेंडर को news hub insight ने बड़े बारीकी से कवर किया। हमने ये पाया की टेंडर की पूरी प्रक्रिया को फर्जी तरीके से निपटाया गया है। क्रय समिति के सदस्यों ने टेंडर को पहले से ही फिक्स कर दिया था, अपने चहेतों को नियम विरुद्ध काम भी दे दिया गया।

टेंडर कार्यालय के दस्तावेज बताते हैं कि बड़े अधिकारियों ने अपनी कुछ ही चहेती फर्मों को 11.09.2024 को गुपचुप तरीके से टेंडर जारी किया  । 17.09.2024 को टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख रखी गई। आपको बता दें कि 11 से 17 के बीच तीन दिन शासकीय अवकाश भी था। फर्मों को जानबूझ कर समय नहीं दिया गया । ये पूरा खेल ऐसा लगता है नोडल अधिकारी पी दासरथी के संरक्षण में हुआ है , दासरथी को ऐसे कामों में महारथ हासिल है। जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू और पी दासरथी अपनी फर्म को टेंडर देने के चक्कर में छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। सीमित निविदा पद्धति की अर्हताओं को कूड़े में डाल दिया गया है।

टेंट सामग्री (किराया) की सूची इस प्रकार है

उद्घाटन एवं समापन समारोह में स्टेज साज सज्जा (मुख्यमंत्री के सम्मान के अनुरूप)
50*25 वॉटरप्रूफ पंडाल, कुर्सी, टेबल, मैटिंग, कार्पेट, कालीन

प्रेस एवं अतिथियों हेतु पंडाल,(15*30) , प्लास्टिक कुर्सी

खिलाड़ियों एवं कोच, मैनेजर की आवास व्यवस्था, गद्दा, तकिया, अन्य

खिलाड़ियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं हेतु पंडाल (15*30)

खेल मैदानों में पंडाल व्यवस्था

खेल सामग्री खरीदी के लिए किए गए टेंडर की सूची

Baseball leg guard
Baseball helmet
Jersey (half sleeve)
T shirt
Hockey net
cricket net (10*100)
Trophy
Medal (50 gram)

हम टेंडर की सूची सार्वजनिक इसलिए कर रहे हैं ताकि आम जनता को ये पता लग सके की स्कूल शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों के लिए क्या व्यवस्था की गई है। हमारे सूत्र बताते हैं कि इस टेंडर में एक फर्म के कई सामग्रियों में कम रेट्स आने के बावजूद परचेस ऑर्डर नहीं दिया गया, जो अपने आप में गंभीर मामला है। हमने जब संबंधित फर्म से बात की तो उन्होंने कहा इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री और बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण से करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी टीकाराम साहू का ट्रैक रिकॉर्ड 

बिलासपुर में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर हाल ही में anti corruption bureau ने कई जगह छापे मारे थे। प्रार्थी की शिकायत के बाद टीकाराम साहू के ऊपर FIR दर्ज की गई (भ्रष्टाचार अधिनियम 1988),संशोधन अधिनियम 2018 , धारा 13(2) ,13(1)(b),साहू 1988 से व्याख्याता से के कर DEO तक के सफर में करोड़ों रुपयों की दो दर्जन से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित की है। ये सबके बावजूद शासन की कृपा से साहू बिलासपुर में अपनी कुर्सी का मजा ले रहे हैं। पोस्टिंग, ट्रांसफर, प्रमोशन, कंस्ट्रक्शन, store खरीदी के मामले में ACB की raids साफ बताती है की साहू जैसे अधिकारियों की बर्खास्तगी ही आखरी रास्ता है।

सहायक संचालक पी दासरथी का ट्रैक रिकॉर्ड

बिलासपुर हेड क्वार्टर में पदस्थ सहायक संचालक दासरथी भी करप्शन के मामले में टीकाराम साहू से कम नहीं है। आपको एक बार फिर याद दिला दें की बिलासपुर में ही प्रभारी शिक्षा अधिकारी रहते हुए  दासरथी ने अनुकंपा नियुक्ति मामले में बड़ा घोटाला किया था। दासरथी ने 48 अपात्र लोगों को अवैध लेन देन के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति दे दी थी। शासन की जांच के उपरांत अपात्र लोगों को बर्खास्त किया गया और दासरथी को सिर्फ खानापूर्ति के लिए निलंबित किया गया, शायद रायपुर में बैठे बड़े अधिकारियों की महा कृपा हो गई होगी।

टीकाराम साहू और पी दासरथी के ट्रैक रिकॉर्ड से ये समझ में आता है कि कैसे दोनों अधिकारी खिलाड़ियों के रूप में छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तुरंत संज्ञान में लेते हुए इन अधिकारियों के ऊपर अविलंब कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि स्कूल शिक्षा विभाग में लगातार लग रहे दागों को थोड़ा साफ किया जा सके। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाला समय स्कूली खिलाड़ियों के लिए बहुत सुखद होगा।

 

बहुत बहुत शुक्रिया

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *