बिलासपुर: आधारशिला सैनिक स्कूल में धूम धाम से मना ग्रेजुएशन डे

बिलासपुर: आधारशीला विद्या मंदिर वेयरहाउस में आज ग्रेजुएशन डे संपन्न हुआ। इस उत्सव में सभी बच्चे और शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता बनाफर उपस्थित थी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती कविता जनास्वामी , श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, स्कूल के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव मौजूद थे । छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति द्वारा सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, इसके साथ ही ग्रेजुएशन डे (स्नातक दिवस)का आयोजन किया गया। ग्रेजुएशन डे (स्नातक दिवस) में स्कूल ने कई वार्षिक अवार्ड दिए गए। जिसमें ध्यानचंद अवार्ड महात्मा गांधी अवार्ड, श्रवण कुमार अवॉर्ड आदि सम्मिलित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं को आए हुए अतिथियों द्वारा डिग्री भी प्रदान की गई।

चेयरमैन अजय श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ हर प्रकार की गतिविधियां जैसे डांस करना, गीत गाना,चित्रकारी करना, एक्टिंग करना, खेल खेलना, योगा करना आदि में उन्हें पार्टिसिपेट करना और सिखाना चाहिए।

श्रीमती बनाफर ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए एक सुंदर कविता का पाठ किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह शुरुआत हैं, अभी तो उन्हें अंतरिक्ष की यात्रा करनी है और उन्होंने बच्चों को मेहनत करके खूब आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, आए हुए अतिथि, स्कूल के स्टूडेंट्स और कार्य करने वाली दीदीयों ने पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया, जिसके कारण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण समाप्त हुआ।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *