पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूछा प्रश्न, कहा- बिलासपुर में टीकाकरण से मासूमों की मौत ने बेनक़ाब किया स्वास्थ्य सेवाओं को ! लापरवाही के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, क्यों ? – शैलेश

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू, डायरिया, मलेरिया और डेंगू से हुई मौतों की जाँच होनी चाहिए, CIMS क्यों बीमार है ? – शैलेश

थाली बजाने से बीमारी नहीं दूर होगी, सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को रोकथाम के लिए पर्याप्त फण्ड क्यों नहीं दिया ? – शैलेश

बिलासपुर में घोषित AIMS की स्थापना में डबल इंजन सरकार की रुचि क्यों नहीं ?- पांडे

बिलासपुर: पूर्व विधायक शैलेश पांडे लगतार जनहित का मुद्दा उठाकर सरकार से प्रश्न कर रहे हैं। इसी कड़ी उन्होंने एक गंभीर विषय को उठाया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि बिलासपुर में टीकाकरण से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकार की लापरवाही से बच्चों की जाने गई है, पूर्ण रूप से दोनों बच्चे स्वस्थ थे और वजन भी ठीक था फिर भी टीके के कुछ देर बाद ही उनकी मौत कैसे हो गई, कोटा के पटेता ग्राम में गाँव के लोगो ने सरकारी जाँच समिति पर आक्रोश दिखाया था और सरकार पर लापरवाही का आरोप भी लगा है,कोटा में चाइल्ड स्पेशलिस्ट क्यों नहीं थे, बीएमओ ने भी डॉक्टर नहीं होने की लाचारी बताई थी, सरकार ने नियुक्त डॉक्टरों को बिलासपुर क्यों अटैच कर दिया था, कोई वकाल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं किया और टीके के बाद डॉक्टरों ने उचित इलाज तत्काल क्यों नहीं किया ताकि बच्चों को बचाया जा सके ? शैलेश ने कहा कि सभी सवाल सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेनक़ाब कर रहे हैं और जनता का रोष सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के प्रति बढ़ता जा रहा है।

शैलेश पांडे ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू से लगातार रोज़ मौत हो रही है, सरकार बीमारियों के प्रति इतनी लापरवाह क्यों हो चुकी है, जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की जवाबदेही बनती है लेकिन बिलासपुर बीमारियों का गढ़ बन गया है चाहे स्वाइन फ्लू हो या फिर डायरिया या फिर मलेरिया या डेंगू हो, सभी बीमारियों में मासूमों की जाने गई है और सरकार की संवेदनशीलता समाप्त हो चुकी है, इसलिए विभाग को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है, थाली बजाने से जनता की बीमारियाँ नहीं दूर होने वाली है और बीजेपी की सरकार को ठोस कदम उठाना पड़ेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिलासपुर ही क्यों इतना पीड़ित है और गई जानों का हिसाब सरकार को देना होगा।

शैलेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार ने अभी तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू नहीं किया है, कांग्रेस की सरकार के समय बन कर तैयार नया हॉस्पिटल अभी तक ये सरकार शुरू नहीं कर पायी है और बड़े-बड़े दावे करती है, बिलासपुर में घोषित नये AIMS की स्थापना के प्रति डबल इंजन की सरकार बहुत उत्साही नहीं दिख रही है क्यों ? क्या बीजेपी सरकार का मन बदल गया है या फिर दिल्ली में उनकी चल ही नहीं रही है, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने विधानसभा में पूर्व बिलासपुर विधायक की माँग पर बिलासपुर में aims की स्थापना की घोषणा किया था लेकिन ये सरकार की रुचि दिखाई नहीं देती है क्यों ?

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *