बिलासपुर में पहली बार जया किशोरी की भजन संध्या, 9 से 11 जनवरी तक “नानी बाई का मायरा” की भव्य प्रस्तुति

सेवा, भक्ति और संस्कृति का संगम—श्री प्रेम सेवा परिवार करा रहा जया किशोरी की भव्य कथा

भक्ति का महासंगम: जया किशोरी की कथा में 8000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था

बिलासपुर। शहरवासियों के लिए भक्ति, भाव और संस्कृति से सराबोर एक ऐतिहासिक अवसर आने वाला है। श्री प्रेम सेवा परिवार के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी की तीन दिवसीय भजन संध्या एवं कथा “नानी बाई का मायरा” का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक मिनोचा कॉलोनी, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन बिलासपुर शहर में पहली बार हो रहा है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजकों ने शहर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

तीन दिन नानी बाई के मायरा की धूम

आयोजकों के अनुसार, तीनों दिन “नानी बाई का मायरा” की भावपूर्ण कथा और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए माकूल व्यवस्थाएं की गई हैं।

8000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था

कथा स्थल पर 8000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों को उम्मीद है कि बिलासपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भजन संध्या में शामिल होंगे।

विशेष सजावट और भव्य आयोजन

आयोजकों ने बताया कि कथा को लेकर स्थल पर विशेष सजावट, प्रकाश व्यवस्था और अनुशासित संचालन की तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो सके।

भक्ति, संस्कृति और सेवा का संगम

श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, भक्ति और सेवा भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *