छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025: मोहित रावत की ऑलराउंड चमक से बिलासपुर बुल्स की लगातार दूसरी जीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 2025 के सीजन-2 में बिलासपुर बुल्स ने दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से शिकस्त दी।

बीसीसीआई के निर्देशों के अनुरूप आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस लीग के अंतर्गत 8 जून को खेले गए इस मैच में बिलासपुर बुल्स के कप्तान शशांक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रायगढ़ लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। रायगढ़ की ओर से अनुराग साहू ने 55 रन और आदित्य सिंह ने 44 रनों की अहम पारी खेली।

बिलासपुर बुल्स की ओर से मोहित रावत और हर्ष राठौर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं रुद्र प्रताप, वरुण सिंह, अंकित कुमार और प्रतीक यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

जवाबी पारी में बिलासपुर बुल्स ने 6.4 ओवर में 55 रन बना लिए थे, तभी बारिश के चलते मैच को 4 ओवर घटा कर 16 ओवर का कर दिया गया और डकवर्थ-लुईस पद्धति के अनुसार नया लक्ष्य 130 रन तय किया गया।

बिलासपुर बुल्स ने संशोधित लक्ष्य को 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने 36 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 50 रन बनाए। वहीं मोहित रावत ने 31 गेंदों में 35 रन बनाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया। प्रतीक यादव ने भी 23 रनों की उपयोगी पारी खेली।

रायगढ़ लायंस की ओर से आयुष सिंह ठाकुर ने दो विकेट और प्रवीण कुमार यादव ने एक विकेट लिया।

इस जीत के साथ बिलासपुर बुल्स को अंक तालिका में 2 और अंक मिले और अब वह 2 मैचों में 4 अंकों के साथ मज़बूत स्थिति में पहुंच गई है।

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मोहित रावत को मिला, जिन्होंने 35 रन बनाए और 2 विकेट झटके।
वहीं सुपर सिक्स का अवॉर्ड रायगढ़ लायंस के आदित्य सिंह को मिला, जिन्होंने पारी में 3 छक्के जड़े।

बिलासपुर बुल्स अब अपना अगला मुकाबला 9 जून को बस्तर बाइसन के खिलाफ खेलेगी।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *