बिलासपुर: सिम्स में महिला के मौत की जांच करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है। समिति ने जांच भी…
















