बिलासपुर: फदहाखार जंगल में मिली अधजली लाश का खुलासा, 4 गिरफ्तार, युवक की हत्या कर शव को जलाने का किया गया था प्रयास
हत्या करने के बाद पहले शव को जंगल में छुपाने और बाद में शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शव जांजगीर जिले के 27 वर्षीय युवक रवि साहू का था। उसकी हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया और बाद में जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी। बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घरेलू वाद-विवाद में जांजगीर-चाम्पा के ग्राम बिर्रा के रहने वाले युवक रवि…

















