बिलासपुर: विधायक धरमलाल कौशिक के क्षेत्र की EWS जमीन में दिन-रात हो रही अवैध खुदाई, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा एक्शन, जिम्मेदार आए संदेह के दायरे में
बिलासपुर: नगर पंचायत बोदरी की EWS जमीन में दिन रात हो रही अवैध खुदाई. उक्त जानकारी कांग्रेस नेता विजय वर्मा ने न्यूज़ हब इनसाइट को दी. उन्होंने बताया कि जहां खुदाई हो रही है वो जमीन वार्ड 10 में है. जिसकी लिखित शिकायत नगर पंचायत बोदरी की सीएमओ के पास 18 मई को की गई है पर इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है.

















