बिलासपुर: ‘राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां चुनाव हार जाते हैं’, जनसभा में कांग्रेस पर बरसे CM विष्णुदेव साय

बिलासपुर । जिले के चिल्हाटी में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में सीएम विष्णुदेव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा कि बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रही है। हम चाहते हैं, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ दौरे पर आएं; क्योंकि वे जहां जाते हैं, वहां पर कांग्रेस को हार मिलती है।

सीएम साय ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि मोदी के आने के बाद से पाकिस्तान की गीदड़ भपकी बंद हो गई, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान कांप उठा है। इसलिए आने वाले 7 मई को कमल छाप में वोट देकर जितना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलने देना है। कांग्रेसियों को एक भी सीट नहीं जीतने देना है। इन्होंने पूरे 5 साल कोई वादा पूरा नहीं किया और सिर्फ ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का का गढ़ बना दिया है।

सीएम साय ने सभा के दौरान बताया कि दूसरे चरण के मतदान में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है। इन तीनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और ‘मोदी के गारंटी’ के 10 साल पर भरोसा करती है। छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलने वाला है।

 साय ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमा रही है, तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। लेकिन मैं आप सभी को आश्वस्त करने आया हूँ कि हताश और निराश हो चुकी कांग्रेसियों के इस बहकावे में बिल्कुल मत आइये। जब तक छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार है महतारी वंदन योजना भी बंद नहीं होगी। महिलाओं को निरंतर इसका लाभ मिलता रहेगा। हर महीने के पहले सप्ताह में राशि दे दी जाएगी।

सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है, उनसे उनका घर नहीं संभल रहा है। भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश हो रहे हैं।

राजेश्वर भार्गव के नेतृत्व में 180 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

आज मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव के नेतृत्व में 180 लोगों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और लोकसभा में भाजपा को बहुमत दिलाने की बात कही।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *