बिलासपुर: प्रियंका सिंह आत्महत्या मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है? जानिए इस प्रश्न पर SP रजनेश सिंह ने न्यूज़ हब इनसाइट से क्या कहा, देखिए Video

बिलासपुर: प्रियंका सिंह नामक महिला 6 तारीख को Facebook में आती है और आपबीती बताते हुए आत्महत्या करने की बात कहती है और इसके लिए वो आस पड़ोस में रहने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसका जिम्मेदार बताती है और सुसाइड कर लेती है.

आपको लोगों को जानना चाहिए कि प्रियंका ने सुसाइड करने से पहले facebook में video डालकर जो कहा वो हुबहू लिखकर भी पोस्ट किया. प्रियंका के पोस्ट और उसके द्वारा डाले गए video पर गौर करें तो दोनों मैच करते हैं. इससे समझ में आता है कि वो सामान्य थी. जब हमने इस बारे में कानून विशेषज्ञों से बात की तो उन्होंने भी प्रियंका सिंह को सामान्य महिला बताया. उनका मानना है कि मनो रोगी कभी भी लगातार Video में अपनी बातों को स्पष्ट ढंग से नहीं रख सकता है, जबकि प्रियंका बिना रुके लगातार अपनी परेशानियों के बारे में बता रही थी.

कानून विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि महिला संबंधी इस तरह के मामले में पीडिता के द्वारा जारी Video के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक हो जानी चाहिए थी. पर नहीं हुई, जो कि समझ से परे है.

कानून  विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि प्रारंभिक जांच के दौरान जो भी बातें पुलिस के पास आती है उसे तब तक सार्वजनिक नहीं किया जा सकता जब  तक कोर्ट में चालान पेश नहीं हो जाता, पर पता नहीं क्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बकायदा video बनाकर मृतका की बेटी से लिए बयान को ही सार्वजनिक कर दिया.

 जब हमारी टीम ने प्रियंका सिंह आत्महत्या मामले में एसपी रजनेश सिंह से बात की तो देखिए उन्होंने क्या कहा 

 

बिलासपुर: प्रियंका आत्महत्या मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने मृतका की बेटी के बयान को किया सार्वजनिक, देखिए Video

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *