बिलासपुर सरकंडा थाना मामला: एक मामला, दो रिकॉर्ड! FIR कुछ और कहती है, पुलिस विज्ञप्ति कुछ और—किस पर भरोसा करे जनता?

एफआईआर से प्रेस नोट तक विरोधाभास, सरकंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

इस मामले में सरकंडा पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति अधूरी क्यों?महिला आरोपी सोनम कश्यप को छोड़े जाने की सच्चाई पर पर्दा

बिलासपुर |  कोयला व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी का मामला अब सिर्फ नेहरू उर्फ नेहरू साहू, अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान और सोनम कश्यप तक सीमित नहीं रहा। यह केस अब पुलिस रिकॉर्ड की सटीकता और पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

पहला बड़ा अंतर: ठगी की रकम

  • FIR के अनुसार प्रार्थी अरविंद सिंह पवार ने कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये निवेश किए।

    • इसमें से 61,02,626 रुपये वापस मिले।

    • शेष 67,97,374 रुपये की ठगी स्पष्ट रूप से दर्ज है।

  • लेकिन पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कुल निवेश राशि 1,13,10,000 रुपये बताई गई है।

 सवाल साफ है—
क्या निवेश 1.29 करोड़ था या 1.13 करोड़?
अगर रकम ही तय नहीं, तो अपराध की गंभीरता कैसे तय हुई?

यह कोई मामूली गलती नहीं, बल्कि 16 लाख रुपये से अधिक का अंतर है, जो सीधे-सीधे धाराओं, जमानत और सजा को प्रभावित करता है।

दूसरा विरोधाभास: अपराध की समय-सीमा

  • FIR में अपराध की तिथि 08 अप्रैल 2025 और समय “पहर 4 – 11:58 बजे” दर्ज है, जो खुद में विरोधाभासी है।

  • रिपोर्ट दर्ज कराई गई 11 जनवरी 2026 को, यानी लगभग 9 महीने बाद।

  • लेकिन FIR के कॉलम में देरी का कारण शून्य है।

तीसरा सवाल: कार्रवाई में असमानता

तीनों आरोपी नामजद हैं, फिर भी—

  • नेहरू साहू और अतिक उर रहमान न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।

  • महिला आरोपी सोनम कश्यप को कथित तौर पर थाने से ही छोड़ दिया गया।

– क्या कानून में लिंग के आधार पर अलग मापदंड हैं?

चौथा अंतर: FIR बनाम प्रेस भाषा

  • FIR में विस्तृत बैंक खातों, नकद, फोन-पे, QR कोड तक का उल्लेख है।

  • प्रेस विज्ञप्ति में मामला संक्षेप में समेट दिया गया, कई लेन-देन का ज़िक्र ही नहीं।

जब FIR कुछ कहे और पुलिस प्रेस नोट कुछ और,
तो सवाल आरोपियों पर नहीं,
सिस्टम की विश्वसनीयता पर उठता है।

यह सिर्फ ठगी का मामला नहीं—
यह रिकॉर्ड बनाम हकीकत की लड़ाई है।

अब जनता पूछ रही है—
सच FIR में है या प्रेस विज्ञप्ति में?

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *