बिलासपुर: 32 करोड़ की सड़क में शुरुआत में ही गड़बड़ी, ऊंचा बना डिवाइडर अब तोड़कर घटेगा — लापरवाह SDO ग्रोवर और सब इंजीनियर बैस पर सवाल

निर्माण में त्रुटि पर सख्त हुए कार्यपालन अभियंता विंध्यराज, कहा– मानकों से कोई समझौता नहीं

 

बिलासपुर। शहर में नेहरू चौक से दर्रीघाट के बीच लगभग 32 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क की शुरुआत ही विवादों में घिर गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के इस प्रोजेक्ट में कंपनी गार्डन के सामने बनाए जा रहे रोड डिवाइडर की ऊंचाई जरूरत से ज्यादा कर दी गई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा शहर के दोनों छोर से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जूना बिलासपुर की ओर सड़क अत्यधिक जर्जर होने के कारण एक ओर डामरीकरण और नाली निर्माण का काम चल रहा है। वहीं, कंपनी गार्डन के सामने डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण के दौरान डिवाइडर की ऊंचाई असामान्य रूप से ज्यादा बना दी गई, जिससे यह देखने में ही असहज और मानकों से अलग नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब दस मीटर लंबाई में डिवाइडर पहले ही बन चुका है, जिसे अब तोड़कर उसकी ऊंचाई कम करनी पड़ेगी। ठेकेदार ने डिवाइडर निर्माण में चार इंच कम खुदाई की है, जिसके कारण ऊपर की ओर उसकी ऊंचाई लगभग चार इंच ज्यादा दिखाई दे रही है। सवाल यह उठ रहा है कि जब काम शुरू हुआ, तब साइट पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे कैसे नजरअंदाज कर दिया।

इस मामले में एसडीओ आदित्य ग्रोवर और सब इंजीनियर बैस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और माप-तौल की जिम्मेदारी इन्हीं अधिकारियों की होती है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी तकनीकी गड़बड़ी सामने आना विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

इस संबंध में कार्यपालन अभियंता सी. एस. विंध्यराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि निर्माण कार्य नियम और तकनीकी मापदंडों के अनुसार ही कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं त्रुटि हुई है तो उसे तत्काल सुधारते हुए कार्य को सही मानकों के अनुसार पूरा किया जाए। 

  • Related Posts

    रामनवमी पर बिलासपुर से अयोध्या धाम जाएगी 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा, CM विष्णु देव साय को दिया निमंत्रण

    बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए निकलने वाली 1008 रामभक्तों की निशुल्क यात्रा की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में समाजसेवी एवं यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें इस पावन यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए यात्रा आयोजन की सराहना की और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद…

    Continue reading
    हॉस्टल से छात्र गायब: क्या Dr. C. V. Raman University में सुरक्षा भगवान भरोसे?

    Dr. C. V. Raman University के कुलाधिपति हैं Santosh Choubey 6 दिन से लापता बी-फार्मा छात्र, जर्जर बाउंड्री वॉल, अधूरी सीसीटीवी व्यवस्था — क्या यह विश्वविद्यालय की गंभीर लापरवाही नहीं? बिलासपुर के कोटा स्थित Dr. C. V. Raman University से बी-फार्मा के छात्र रोहित कुमार का रहस्यमय तरीके से लापता होना केवल एक छात्र की गुमशुदगी का मामला नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। छात्रावास जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर से अगर कोई छात्र अचानक गायब हो जाए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *