बिलासपुर: रामलला प्राण प्रतिष्ठा ‘रामोत्सव’- जिले में आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम

कलेक्टर ने टीएल की बैठक में की लंबित मामलों की समीक्षा

बिलासपुर: अयोध्या में आयेाजित किये जा रहे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर जिले में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस आशय के निर्देश आज टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय और प्रत्येक विकासखण्ड के कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में भव्य भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन जनमानस तथा मानस मंडलियों की भागीदारी से किये जाएंगे। उन्होंने इसकी तैयारी के लिए सभी ब्लॉक के सीईओ को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण के लिए जिले में राजस्व शिविरों का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक राजस्व पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए है। शिविर में पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा ग्रामीणों के राजस्व मामलों का निराकरण किया जाएगा। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी 54 बसाहटों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की योजनाओं से जोड़कर सैचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए। पीवीटीजी के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वनधन केंद्र सहित अन्य योजनाओं का कार्य पूर्ण करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि इन बसाहटों में शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं आधार कार्ड बनाने लगातार शिविर लगाया जाए। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा, लंबित राजस्व प्रकरण सहित टीएल के लंबित मामलों की समीक्षा की।

 

बैठक में डीएफओ  संजय यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, एडीएम  आरए कुरूवंशी,  शिवकुमार बनर्जी, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *