
बिलासपुर: परशुराम महिला समिति द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एक भावपूर्ण संध्या भजन और कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उन्नति के साथ-साथ आधुनिक जीवनशैली में आध्यात्मिक चेतना को बनाए रखना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शंकर के मधुर भजनों से हुई, जिनका सभी महिला श्रद्धालुओं ने गहराई से आनंद लिया। भजनों के साथ-साथ एक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें आध्यात्मिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर हिंदू संगठन की शोभायात्रा के सफल आयोजन पर बधाई भी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजू दीपक की उपस्थिति रही। उनके साथ मंच पर मौजूद रहीं – श्रीमती राजश्री मिश्रा, मंजुलता मिश्रा, शोभा मिश्रा, उमा त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, विनोदिनी दुबे, नेहा दुबे, गीतिका दुबे, रेखा पांडेय, सुषमा पाण्डेय, श्रद्धा शर्मा, सुमन शर्मा, प्रेमलता तिवारी, रमा तिवारी, कृष्णा दुबे, सीमा पांडेय, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, प्रेमलता दुबे, साधना दुबे, सुशीला तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, पुष्पा शुक्ला, रश्मि शुक्ला, सुरुचि मिश्रा, मीरा दुबे, रीता तिवारी, विशालिनी दुबे, सुलेखा शर्मा, सुषमा पांडेय, चित्रा तिवारी, शशि दुबे, ज्योति चतुर्वेदी आदि।
समिति की महिला सदस्यों ने एकजुट होकर भक्ति रस में डूबी संध्या को एक यादगार आयोजन में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुजनों की भागीदारी से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।