बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन का तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ आज, मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सुशांत शुक्ला होंगे शामिल

बिलासपुर में आज से तीन दिवसीय संगीत प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश भर के प्रतिभावान कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल और अति विशिष्ट विधायक सूशांत शुक्ला होंगे

न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन डायरेक्टर पंकज खण्डेलवाल के अनुसार, इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में कुल 300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संगीत और नृत्य को बढ़ावा देना और नए कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है और संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अद्भुत अवसर होगा। प्रतिदिन, प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता के आयोजक पंकज खण्डेलवाल ने कहा, “यह प्रतियोगिता भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रति युवाओं में जागरूकता और रुचि बढ़ाने का एक प्रयास है। हमें गर्व है कि हमारे साथ इतने प्रतिष्ठित कलाकार और अतिथि जुड़े हैं।”

संगीत प्रेमियों के लिए यह तीन दिन संगीतमय अनुभव से भरपूर होंगे, जहां वे विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का आनंद ले सकेंगे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *