बिलासपुर: राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” में मोना आनंद मैडम के छात्रों का गायन प्रदर्शन रहा लाजवाब

बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” में गायन क्षेत्र में सीनियर संगीत शिक्षिका मोना आनंद मैडम के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता के मंच पर बच्चों की आवाज़ और सुरों ने ऐसा समां बांधा कि पूरे ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज सुनाई दी। गायन की इन शानदार प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल और श्रोताओं से भरपूर सराहना मिली।

 पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार रही

🔹 मिहिरा जैन – आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर अवार्ड
🔹 श्रेया दुबे – प्रथम पुरस्कार
🔹 शिवेन जांगड़े, आदित्य सोनी, काव्या सिंह, विश्वजीत – द्वितीय पुरस्कार
🔹 सुमित्रो दास – तृतीय पुरस्कार

शिवांश फुल्लर ने फेस्टिवल आर्टिस्ट के रूप में मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबका ध्यान आकर्षित किया।

मोना आनंद मैडम के मार्गदर्शन में बच्चों ने न केवल गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि मंच पर आत्मविश्वास और समर्पण के साथ प्रस्तुति देकर साबित कर दिया कि मेहनत और अभ्यास का कोई विकल्प नहीं होता।

प्रतियोगिता के आयोजकों और दर्शकों ने इन सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और मोना मैडम को उनके प्रेरणादायक प्रशिक्षण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *