बिलासपुर छठ घाट की तैयारी में जुटा नगर निगम — निरीक्षण पर पहुंचीं मेयर पूजा विधानी, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

विश्व के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट तोरवा में सफाई, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था युद्धस्तर पर जारी

बिलासपुर। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारी बिलासपुर में जोरों पर है। शहर के विभिन्न छठ घाटों में से सबसे बड़ा और प्रमुख तोरवा छठ घाट एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। दावा किया जाता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है।

आगामी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले छठ महापर्व को लेकर घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस वर्ष नगर निगम बिलासपुर की ओर से अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। प्रतिमा विसर्जन के बाद नदी में जमा अवशेषों और गाद की सफाई के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से नगर निगम कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं।

इन्हीं तैयारियों का जायजा लेने शनिवार सुबह बिलासपुर महापौर पूजा विधानी अपने अमले के साथ तोरवा छठ घाट पहुँचीं। उन्होंने घाट परिसर में चल रहे साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के पदाधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व पवित्रता का पर्व है, इसलिए घाट की सफाई और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता पर है।”
मेयर ने यह भी कहा कि यदि इसी पवित्रता और स्वच्छता को वर्षभर बनाए रखा जाए, तो अरपा नदी को प्रदूषण से बचाया जा सकता है।

महापौर ने नदी में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट फेंके जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि नदी में कोई अपशिष्ट न डाला जाए।

समिति सदस्यों ने सुझाव दिया कि घाट के अंतिम छोर पर नदी तक रैंप बनाकर प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के मध्य में किया जाए, जिससे घाट के अन्य हिस्सों में गंदगी न फैले और हर वर्ष अतिरिक्त सफाई की आवश्यकता न पड़े। इस प्रस्ताव पर महापौर पूजा विधानी ने सहमति जताई और इसे आगामी एमआईसी बैठक में प्रस्तुत कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

महापौर ने छठ महापर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा और सफाई को लेकर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्याम साहू, छठ पूजा समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, अभय नारायण राय, आर.पी. सिंह, रौशन सिंह, ए.के. कंठ, धनंजय झा, पंकज सिंह, जेपी सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रविंद्र सिंह, परमेन्द्र सिंह, ललितेश सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *