बिलासपुर : मेयर पूजा विधानी ने किया तोरवा छठ घाट का निरीक्षण — सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

मेयर पूजा विधानी ने किया तोरवा छठ घाट का निरीक्षण — सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

बिलासपुर। दीपावली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख तोरवा छठ घाट पर इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार सुबह बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने अपने अमले के साथ छठ घाट पहुंचकर चल रहे साफ-सफाई कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने घाट पर चल रही सफाई, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पवित्रता का प्रतीक है, इसलिए घाट की स्वच्छता और पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से इस वर्ष अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। प्रतिमा विसर्जन के बाद नदी में जमा गाद और अवशेषों की सफाई बड़ी मशीनों से की जा रही है। साथ ही घाट पर प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की विशेष तैयारी भी की जा रही है।

पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान महापौर ने कहा कि अरपा नदी में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आने वाले दिनों में इसे रोकने के लिए नगर निगम कड़े कदम उठाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव — नदी तक रैंप बनाकर प्रतिमा विसर्जन की अलग व्यवस्था करने — का समर्थन किया और इसे एमआईसी में प्रस्तावित करने का आश्वासन दिया।

मेयर पूजा विधानी ने कहा कि नगर निगम छठ महापर्व के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग करेगा और सभी कार्य तय समय में पूर्ण कर लिए जाएंगे।

इस मौके पर एमआईसी सदस्य श्याम साहू, छठ पूजा समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास, सुधीर झा, अभय नारायण राय, आर.पी. सिंह, रौशन सिंह, ए.के. कंठ, धनंजय झा, पंकज सिंह, जे.पी. सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रविंद्र सिंह, परमेन्द्र सिंह, ललितेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *