बिलासपुर: जय वंदे मातरम् संगठन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताई खुशी, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

बिलासपुर। भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय वंदे मातरम् संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब है।

जय वंदे मातरम् संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया और सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारत की सेना के साहस और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक है।

कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड में किया गया, जहां संगठन के सदस्यों ने पटाखे फोड़े और नागरिकों के बीच मिठाइयां वितरित कीं। संगठन ने प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी सेना इसी प्रकार आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई करती रहेगी।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह, विभाग संयोजक आकाश यादव, जिला सह संयोजक आकाश कछवाहा, सोहन गुप्ता, कृष्णा कश्यप, मिथलेश, मिहिर शर्मा, दिलहरन पटेल, हिमांशु यादव, विकास गुप्ता सहित रुद्राणी सेना विभाग की संयोजिका अनामिका दुबे, रिशु शर्मा, चंचल कुशवाहा, दीपा शर्मा, सुमित्रा कोरी, विनय अग्रवाल, प्रीतम गुप्ता, समीर कुमार महानंद, अजय कश्यप, गणेश मिश्रा, संस्कार, अरविंद गौतेल, राहुल यादव, कृष्णा यादव, देवेंद्र, नवीन, साहिल, आशीष, राहुल आदि उपस्थित थे।

भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

  • Related Posts

    यूरोपीय संसद में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का नाम: पेशीराम जायसवाल करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, गुरु रविदास की 650वीं जयंती का भव्य आयोजन

    बिलासपुर – भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलने जा रही है। भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक (छत्तीसगढ़) पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह औपचारिक निमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति (AFET) के सदस्य ग्रेज़ेगॉर्ज ब्राउन, अध्यक्ष – पोलिश क्राउन कन्फेडरेशन पार्टी, द्वारा प्रदान किया गया है।  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: भारत–यूरोप सभ्यतागत संवाद 18 फरवरी 2026 को यूरोपीय…

    Continue reading
    बिलासपुर: महाकुंभ के बाद अब लिंगराज मंदिर में गूंजेगी मास्टर तनिष्क वर्मा की भजन संध्या

    बिलासपुर/भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़ की शान और पहचान बन चुके “छत्तीसगढ़ रत्न” से सम्मानित बाल कलाकार *मास्टर तनिष्क वर्मा* एक बार फिर इतिहास रचने जा रहे हैं। महाकुंभ मेला प्रयागराज में अपनी भजन संध्या से श्रद्धालुओं का मन मोहने के बाद अब तनिष्क की स्वर लहरियां **विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर (उड़ीसा)** में गूंजेंगी। 15 फरवरी 2026 को लिंगराज मंदिर परिसर में उनकी विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। महज 10-11 वर्ष की आयु में महाकुंभ जैसे विराट आध्यात्मिक मंच पर प्रस्तुति देने के बाद अब लिंगराज मंदिर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *