बिलासपुर: मानवता हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची के साथ 20 वर्षीय शख्स ने निर्वस्त्र होकर किया गंदा काम; आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा लगातार सवालों के घेरे में है। सरकार और प्रशासन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और अन्य कई नारे देती रहती है। लेकिन सरकार का संकल्प और कानून की सख्ती जमीन पर सही ढंग से नहीं उतरने की वजह से बेटियां दरिंदगी का शिकार बन रही हैं। उनके साथ अमानवीय व्यवहार की खबरें आम होती रहती हैं। ताजा मामला बिलासपुर से है जहां पचपेड़ी थाना क्षेत्र के एक गाँव में 6 साल की बच्ची पर लैंगिक हमला होने का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता का परिवार रात का खाना खा रहा था, जबकि बच्ची अपने कमरे में सो रही थी। प्रार्थिया जब बिस्तर लगाने कमरे में गई, तो उसने देखा कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी  सोनू केवट निर्वस्त्र होकर बच्ची के ऊपर लेटा हुआ था। इसके तुरंत बाद, पीड़िता के पिता ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचित किया।

पुलिस और पैट्रोलिंग स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़िता को सुरक्षित निकाल लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को परिजनों के साथ थाना लाया गया और आरोपी सोनू केवट के खिलाफ BNS की धारा 65(2) एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को 17 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घटना से गाँव के लोग स्तब्ध हैं।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *