बिलासपुर: अब तक 1.22लाख टन से अधिक की धान की खरीदी, किसानों को 276 करोड़ से अधिक का भुगतान

बिलासपुर:  जिले में इस साल धान खरीदी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। अब तक 27,600 किसानों से 1.22 लाख टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। उक्त जानकारी जिला प्रशासन से मिली है।  

276 करोड़ का भुगतान अब तक
मिली जानकारी के अनुसार,  धान खरीदी के साथ ही किसानों को उनका भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 276 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में जमा की जा चुकी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

कृषक उन्नति योजना का लाभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसानों को समर्थन मूल्य के साथ-साथ कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त राशि का लाभ मिलेगा। उन्हें कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। समर्थन मूल्य के अंतर की राशि को एकमुश्त रूप से भुगतान किया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक तौल से हो रही खरीदी
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस बार धान का वजन इलेक्ट्रॉनिक तौल के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो गई है। किसानों ने इस पहल की सराहना की है और इसे बेहद सुविधाजनक बताया है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर को मिला नया कलेक्टर, संजय अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

    बिलासपुर, 28 अप्रैल: जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार सुबह विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें चार्ज सौंपा। श्री अग्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2012 बैच के अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे राजनांदगांव जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के तुरंत बाद श्री अग्रवाल मंथन सभाकक्ष पहुंचे, जहाँ उन्होंने टीएल बैठक आयोजित कर सुशासन तिहार समेत लंबित…

    Continue reading
    बिलासपुर: यातायात पुलिस की 24×7 मुस्तैद व्यवस्था, आमजन को मिल रही बड़ी सुविधा

    बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत जिलेभर में यातायात प्रभारियों की “नामावली बोर्ड” प्रमुख स्थानों पर स्थापित की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को संबंधित क्षेत्र के यातायात अधिकारी व कर्मचारियों की जानकारी मिल सके और किसी भी तरह की यातायात समस्या की स्थिति में त्वरित संपर्क कर समाधान प्राप्त किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य यातायात पुलिस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *