बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशीले इंजेक्शन और ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ सुच्चा छाबड़ा को गिरफ्तार कर उसकी करोड़ों की संपत्ति राजसात कर ली है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से ड्रग्स के कारोबार के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने के लिए सफेमा कोर्ट, मुंबई को प्रतिवेदन भेजा गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद कार्रवाई करते हुए महज 13 दिनों के भीतर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, और हरियाणा में फैली उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि सुच्चा छाबड़ा के खिलाफ थाना सरकंडा और सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज था। अभियानों के दौरान आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने ड्रग्स सप्लाई कर देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
आरोपी नशीली दवाओं और इंजेक्शन की सप्लाई डाक और बस के माध्यम से करता था। बिलासपुर में उसने अपने साथियों बंटी गहेरवार की पत्नी आकांक्षा लासरे, अंजली गेंदले, और भाठापारा निवासी बुगाला उर्फ बृजलाल कुर्रे की मदद से कारोबार संचालित किया। रायपुर, तखतपुर, और बालाघाट जैसे स्थानों तक नशीली दवाएं भेजी जाती थीं।
काली कमाई को वैध करने के तरीके
आरोपी ने अपनी अवैध कमाई को वैध बनाने के लिए “छाबड़ा कंस्ट्रक्शन” नामक एक फर्जी फर्म बनाई। जांच में पता चला कि इस फर्म का कोई वास्तविक व्यवसाय नहीं था, लेकिन इसके खातों में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ। इसके अलावा, आरोपी ने अपने परिजनों के खातों में रकम ट्रांसफर कर उसे अलग-अलग संपत्तियों में निवेश किया।
संपत्ति की जब्ती
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के अलग-अलग बैंक खातों, जमीन, मकान, और दुकानों की पहचान की। आरोपी की संपत्ति जब्त करने के लिए सफेमा कोर्ट को प्रतिवेदन भेजा गया, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
13 दिनों में कार्रवाई पूरी
पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद केवल 13 दिनों में आरोपी की सभी संपत्तियों को राजसात कर लिया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इसे बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता करार दिया और ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।
यह कार्रवाई ड्रग्स माफियाओं के लिए एक चेतावनी है कि कानून उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे अपराधों से अर्जित संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया जाएगा।
बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…
बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…