बिलासपुर: छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने ऋषि उपाध्याय के खिलाफ खोला मोर्चा, एसपी को सौंपेंगे ज्ञापन

बिलासपुर: प्रेस क्लब के सदस्य और अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को “जाली पत्रकार” कहे जाने पर प्रदेशभर के पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। यह टिप्पणी ऋषि उपाध्याय नामक व्यक्ति द्वारा की गई, जिसे पत्रकारिता जगत ने गंभीरता से लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा और महासचिव पंकज खण्डेलवाल ने इस प्रकरण को पत्रकारों की गरिमा और स्वतंत्रता पर हमला बताया है। पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार नहीं है कि वह बिना किसी वैध प्रमाण के किसी पत्रकार की छवि धूमिल करे, विशेषकर जब वह पत्रकार शासन से अधिमान्यता प्राप्त हो और वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहा हो।

महासंघ ने घोषणा की है कि वे इस विषय में कड़ा रुख अपनाएंगे और आज दोपहर 12:30 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) रजनेश सिंह को एक ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें ऋषि उपाध्याय के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की माँग की जाएगी।

इस मौके पर प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश और जिला इकाई के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहेंगे। महासंघ ने अन्य पत्रकार संगठनों से भी इस मुद्दे पर एकजुटता दिखाने की अपील की है।

ज्ञात हो कि पत्रकार दिलीप अग्रवाल जिले में सक्रिय पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर रहते हैं, और हाल ही में उन्होंने राशन वितरण में अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: खारंग में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, 28 बटुकों का सामूहिक उपनयन… प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान

    बिलासपुर। परंपरा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम उस वक्त देखने को मिला जब सरयूपारिण विप्र खारंग संघ द्वारा ग्राम नगोई (बेमा) में दो दिवसीय सामूहिक व्रतबंध संस्कार, वार्षिक सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 28 बटुकों के उपनयन संस्कार के साथ शुरू हुआ यह आयोजन पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। शोभायात्रा ने बढ़ाई भव्यता, समाज ने दिखाई एकजुटता संस्कार के पश्चात खारंग परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Continue reading
    महावीर : अहिंसा और चेतना का अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमा

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) यह लेख महावीर के दार्शनिक चिंतन को एक अंतर-सभ्यतागत नैतिक प्रतिमान के रूप में विश्लेषित करता है। इसमें वैदिक, उपनिषदिक, ब्राह्मणीय, जैन तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टियों के बीच एक समन्वित और समालोचनात्मक वैचारिक ढाँचा निर्मित किया गया है। लेख यह प्रतिपादित करता है कि अहिंसा, चेतना और अनेकांतवाद केवल आध्यात्मिक मुक्ति के साधन नहीं हैं, बल्कि वे आधुनिक युग के नैतिक, पर्यावरणीय और मनोवैज्ञानिक संकटों के समाधान हेतु एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *