बिलासपुर: भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड का 48 वां स्थापना दिवस करतार फ्यूल्स में धूमधाम से मनाया गया

बिलासपुर: भारत पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा 48 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिलासपुर टेरीटरी के चार जिले बिलासपुर कोरबा रायगढ एवम अम्बिकापुर मे एक साथ डिजिटल रुप से सक्षम नेक्स्टजेन प्योर फार स्योर फ्यूलिंग पहल का विस्तार किया गया । बिलासपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम करतार फ्यूल्स लिंगिंयाडीह मे किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बिलासपुर यातायात विभाग के डी. एस. पी. संजय साहू भारत पेट्रोलियम लिमिटेड बिलासपुर टेरीटरी हेड दीपक जैन, किशन बुधिया, करतार फ्यूल्स के संचालक चरनजीत सिंह गंभीर, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी हिमांशु यादव और सक्षम संस्था के बिलासपुर जिला संयोजक अनुप पाण्डेय थे।

कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम के 48 वर्ष की यात्रा का दीपक जैन  विस्तार से विवरण देते हुए बताया कि कैसे भारत पेट्रोलियम शुरु से गुणवत्ता एवम पुरी मात्रा के लिए सजग रही है और इसका नतीजा यह है कि आज पुरे देश मे भारत पेट्रोलियम विश्वसनीयता के लिए अन्य पेट्रोलियम कंपनी से सदैव अग्रणी रही है।

आज प्योर फार स्योर के नारे को पुन: बुलन्द करते हुए बताया गया कि कंपनी ग्राहको की विश्वसनीयता के लिए युफिल स्कीम भी लांच किये जिसके तहत मात्रा भी ग्राहक तय कर भारत पेट्रोलियम के खाते मे पैसा ट्रांसफर कर इससे प्राप्त होने वाले क्यू आर कोड से पंप में स्वयं तेल भर सकते है। जिससे किसी प्रकार की त्रुटि होने की संभावना शून्य हो जाती है।

क्षेत्रीय अधिकारी हिमांशु यादव ने बताया कि भारत पेट्रोलियम लिमिटेड पुर्णत: आटोमेशन डिजिटल तकनीक होने के कारण डिपो से टैंकर से तेल निकलने से लेकर पंप मे आने और पंप से गाडी में भरे जाने तक यह प्रक्रिया पुर्णत: कंप्यूटर से जुडी है इसे हर स्तर पर कोई भी चेक कर सकता है यह पुर्णत प्रदर्शित प्रक्रिया है।

भारत पेट्रोलियम लिमिटेड के 48 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ यातायात विभाग बिलासपुर के साथ यातायात सप्ताह कार्यक्रम भी मनाया जिसके तहत मुख्य अतिथि संजय साहू  बिलासपुर मे बढ़ रही ट्रैफिक व्यवस्था उसके नियम शासन की नीती, सुरक्षा के उपाय बिलासपुर मे सी सी टी वी से निगरानी उससे एवम इसके माध्यम से होने वाले ई- चालान के बारे बहुत विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सी सी टी वी के लाभ भी बताए एवम सभी तारबाहर चौक स्थित कंट्रोल रुम विजिट करने आग्रह भी किया।

यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत संजय साहू, दीपक जैन, किशन बुधिया, चरनजीत सिंह गंभीर द्वारा करतार फ्यूल्स के सौजन्य से 10 लोगों मुफ्त हेलमेट का वितरण भी किया गया और सभी को सदैव हैल्मे पहनने के लिए प्रेरित भी किया गया ।

भारत पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा करतार फ्यूल्स लिंगिंयाडीह में मनाए गये 48वें स्थापना दिवस कार्यक्रम मे बिलासपुर के भारत पेट्रोलियम के अनेक डीलर अम्बा पार्क के सदस्य एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *