बिलासपुर: 17 वर्षों बाद ग्राम पंचायत परसाही के ग्रामीणों को मिली बाउंड्रीवॉल व नाली की सौगात, जिला पंचायत सभापति गौरहा ने किया भूमिपूजन

 ग्राम पंचायत परसाही में जिला पंचायत सभापति गौरहा ने स्वीकृत 19 लाख के नाली व बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्यों का किया भूमिपुजन।

बिलासपुर : जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने ग्राम पंचायत परसाही में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली व बाउंड्रीवॉल व कचरा शेड का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान परसाही सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर ने उपस्थित लोगों के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ किया साथ ही निर्माण कार्य को हरी झण्डी दिखाया व ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मुक्तिधाम व 17 वर्षो की पुरानी मांग नाली व बाउंड्रीवॉल जिसकी स्वीकृति होने पर जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा का आभार भी व्यक्त किया।

सभापति अंकित गौरहा ने बुधवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम परसाही में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत परसाही शहर के निकट होने के बावजूद पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य बाकी हैं। उन्होंने आगे बताया पुर्व में मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय की मांग पूर्ण कर निर्माण कार्य करा दिया गया हैं और ग्रामवासियों ने नाली और बाउंड्रीवॉल मांग भी की थी की थी,जिसके निर्माण कार्य के लिए 19 लाख की स्वीकृती दे दी गई हैं और आज भूमिपुजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया हैं। जल्द ही निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा व आगे भी मेरा यही प्रयास रहेगा की ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं में हो रही समस्या का निदान मैं कर पाऊं।

 

                कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डोंगरे, दिनबंधु मेहर,महेत्तरराम मेहर,राजेश बैनर्जी, घनश्याम सूर्यवंशी,रोहित सूर्यवंशी,रामदास पटेल, रूखमणी खरे,कुमुदनी यादव,गिरजा सूर्यवंशी व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *