बेमेतरा: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ सद्‌भाव पत्रकार संघ की बेमेतरा जिला इकाई का हुआ गठन, जगदीश घृतलहरे को अध्यक्ष का दायित्व, महासचिव बने अजीत सिंह राजपूत

बेमेतरा: 22 मई बुधवार को सद्‌भाव पत्रकार संघ की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे. उपस्थित जिला इकाई के पत्रकारों से चर्चा पश्चात आपसी सहमति से जगदीश घृतलहरे को बेमेतरा जिला अध्यक्ष की और अजीत सिंह राजपूत को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, नंदकुमार राजपूत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. सभी नवनिर्वाचित पत्रकारो ने संगठन में शामिल होकर पत्रकार साथियों के हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिए.

वहीं, बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव प्रकाश अग्रवाल ने सभी साथियों को संगठन को मजबूत बनाने और आसपास के पत्रकार साथियों को जोड़ने की बात कही. उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप एवं प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू ने जिले के प्रत्येक ब्लॉकों में सघन दौरा कर सभी पत्रकारों को संघ से जोड़ने का कार्य करने को कहा. इसी संदर्भ में बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज बेमेतरा जिला इकाई  गठन के लिए हमारे जिला उपाध्यक्ष का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

आपको बता दें कि अस्वस्थ होने के कारण संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने मोबाइल के माध्यम से नवगठित जिला इकाई को शुभकामनाएं दी.

बैठक में संगठन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई एवं जिला अध्यक्ष जगदीश घृतलहरे ने सभी साथियों को संगठन हित में कार्य करने की सलाह दी. वहीं, जिला महासचिव अजीत सिंह राजपूत के द्वारा प्रदेश पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक संपन्न किया गया.

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव एवं संभाग प्रभारी उमाशंकर साहू. प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष  भूषण प्रसाद श्रीवास, बेमेतरा के कोषाध्यक्ष नंदकुमार राजपूत, डोमन बंजारे, टोपू चंद गोयल, नारायण घृतलहरे, ताम्रध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे.

बेमेतरा जिला ईकाई गठन में बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष भूषण प्रसाद श्रीवास का विशेष योगदान रहा है.

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *