बिलासपुर कराटे एकेडमी में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित, नन्हे खिलाड़ियों को मिली पदवी

बिलासपुर: बिलासपुर कराटे एकेडमी की बिलासपुर शाखा द्वारा रविवार को सेंट पॉल अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिफरा में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 55 बच्चों ने भाग लिया और उन्हें विभिन्न रंगों की बेल्ट से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने बच्चों को येलो बेल्ट, ऑरेंज बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट और ब्लैक बेल्ट प्रदान किए।

पदवियों से सम्मानित होने वाले बच्चों में येलो बेल्ट में आरव जांगडे, प्रतीक दिवाकर, सौरभ गुप्ता, यश साहू, आयुष चंद्राकर, विशेष चोरेआ, अहमद खान, युवराज सूर्यवंशी, आशीष यादव, देवेंद्र श्रीवास, राहुल श्रीवास, जयवर्धन पांडे, भुवनेश्वर मानिकपुरी, हिमांशु कौशिक, मेघा कंवर, जोया निराला, लावण्या टंडन, तान्या साहू, विद्या कौशिक, हिमांगिनी बाग, टिनाम देशमुख, खुशी वैष्णव, आभा केवट आदि का नाम शामिल था।

ऑरेंज बेल्ट के लिए दीपक साहू, साहिल डहरिया, रिहान खान, रिहान उराव, आरोही बोरघरे, शिवानी भैना और निर्जला ध्रुव को सम्मानित किया गया। वहीं ग्रीन बेल्ट के लिए नव्या सिंह, सौम्या सिंह, सार्थक सिंह, इच्छा नेताम, शिल्पी बुधौलिया को सम्मानित किया गया। ब्लू बेल्ट के लिए प्रिया यादव, सोमेश्वरी साहू और काव्या सिंह को सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट से सम्मानित होने वाली खिलाड़ी थीं शिवानी बुधौलिया।

इस शानदार आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में रविंद्र सिंह जी, मुख्य अतिथि प्रशांत पांडे जी, कराटे एकेडमी की संरक्षक सेलीन जॉर्ज मैडम, जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी राकेश दुबे, जिला सचिव ठाकुर कर्ण सिंह, प्रशिक्षक शिवानी बुधौलिया, विजय पटेल वर्मा और सेंट पॉल स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें उत्साहित किया और भविष्य में अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *