बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों ने भोले-भाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों अपूर्ण कार्य श्रीराम सेतु मार्ग का कराया लोकार्पण

मुख्यमंत्री जी, श्रीराम सेतु  मार्ग को पूर्ण बताकर लोकार्पण कराने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजें भ्रष्ट अधिकारियों की काली करतूतें हुईं उजागर, श्रीराम सेतु मार्ग में लगे ज्यादातर पेड़-पौधे लोकार्पण के बाद सूख गए बिलासपुर: 23 नवंबर को 49.98  करोड़ की लागत से बने श्रीराम सेतु मार्ग का कलेक्टर अवनीश शरण ने अन्य और कार्यों के साथ सीएम विष्णु देव साय के हाथों जोर-शोर से लोकार्पण कर दिया था, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बाद अधिकारियों की मनमानी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।…

Continue reading
बिलासपुर: अनुपातहीन संपत्ति मामले में एसीबी के रडार में आ चुके जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू की मनमानी चरम पर… कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशों की अनदेखी… डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी लंबे समय से एक ही प्रकार का काम कर रहे ज्यादातर कर्मचारियों का कार्यभार नहीं बदला

कलेक्टर के आदेश की अनदेखी: DEO कार्यालय में कर्मचारियों की मनमानी जारी बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में लंबे समय से एक ही प्रकार का काम कर रहे कर्मचारियों का कार्यभार बदलने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर 7 अक्टूबर को DEO टी.आर. साहू ने आदेश जारी किया था। आदेश का उद्देश्य था कि सभी कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों का अनुभव मिले और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। हालांकि, इस आदेश के महीनों बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिख रहा…

Continue reading
बिलासपुर: “कांग्रेस में घमासान, चुनावी बैठक के बाद नेताओं के बीच हंगामा, सुबोध हरितवाल का व्यवहार बना विवाद का कारण”

कांग्रेस के भीतर बढ़ता असंतोष, क्या चुनावी रणनीति पर इसका असर पड़ेगा? बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रही बैठक के बाद एक विवाद छिड़ गया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर लोकसभा प्रभारी सुबोध हरितवाल भी मौजूद थे। बैठक के बाद जैसे ही दीपक बैज रवाना हुए, कांग्रेस कार्यालय में भारी हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि सुबोध हरितवाल ने बैठक से बाहर निकलते समय कुछ बातें कीं, जिससे…

Continue reading
बिलासपुर: लड़की की फेक आईडी बनाकर भेजा फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैजिक कॉल एप से ठग लिए 20 लाख… आप रहें सावधान

बिलासपुर :साइबर ठगी के डेली नए-नए मामले और अनोखे तरीके सामने आ रहे हैं. गरीब से लेकर अमीर तक, इनके तरीकों से बच नहीं पा रहे हैं. नया मामला  बिलासपुर से है, जहां रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 53 वर्षीय मुरली पटेल को  लगभग 20 लाख रुपये का चूना लगा दिया. स्कैमर्स ने खुद  लड़की को बताया. आइए जानते हैं डिटेल्स.  फेसबुक पर फर्जी लड़की की आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना बिलासपुर पुलिस ने रायगढ़ से तीन आरोपियों को…

Continue reading
बिलासपुर: होटल महुआ को बेच कर निस्तारी नाला में कब्जा, हाई कोर्ट ने कलेक्टर, बिलासपुर निगम आयुक्त से जवाब तलब किया

वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा की रिपोर्ट  होटल महुआ को बेच कर निस्तारी नाला में कब्जा, हाई कोर्ट ने कलेक्टर, बिलासपुर निगम आयुक्त से जवाब तलब किया बिलासपुर। हाई कोर्ट ने पुराना बस स्टैंड के पास स्थित महुआ होटल की खरीदी-बिक्री कर भवन ढहाने के बाद टूकड़ो में बेच कर शहर के निस्तारी नाला में कब्जा किये जाने के खिलाफ पेश जनहित याचिका में बिलासपुर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने मामले को सुनवाई हेतु 28 नवंबर को रखा…

Continue reading
बिलासपुर: श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एसडी एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी

बिलासपुर:  कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में जिले के 4 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले…

Continue reading
मल्हार महोत्सव: 6 वर्षों के अंतराल के बाद ऐतिहासिक पुनःप्रारंभ, बजट 5 लाख से बढ़कर 20 लाख

बिलासपुर: मल्हार अंचल की सांस्कृतिक धरोहर और छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए समर्पित मल्हार महोत्सव, जो पिछले 6 वर्षों से बंद था, अब नए जोश और विस्तारित बजट के साथ पुनः शुरू हो रहा है। केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू की अनुशंसा पर इस महोत्सव को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, इसके बजट को 5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की घोषणा की गई। इस ऐतिहासिक निर्णय ने मल्हार अंचल के निवासियों के बीच उत्साह और गर्व का संचार किया है।…

Continue reading
बिलासपुर: श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2024 का हुआ शुभारंभ

अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में मण्डल द्वारा 16 ज़रूरतमंदों को दिए गए ई-रिक्शा एवं मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल बिलासपुर: श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा एसईसीएल वसंत विहार स्थित खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय आनंद मेला 2024 का आज शुभारंभ किया गया। आनंद मेला के उद्घाटन समारोह में प्रोफ एडीएन वाजपेयी, कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती स्मृति तिवारी, उपायुक्त, श्री प्रवीण पांडे, डीआरएम, एसईसीआर, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ डीओएम, एवं श्रीमती श्रद्धा पांडे, अध्यक्षा, महिला समिति एसईसीआर अतिथि के…

Continue reading
बिलासपुर: मुख्यमंत्री जी! जनता के टैक्स से हुए 143 करोड़ के कार्यों की इन तस्वीरों को जरुर देखें और स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पेंड कर पेश करें मिसाल, देखिए स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट अधिकारियों की काली करतूतों की तस्वीरें

बिलासपुर: सीधे सादे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को यानी की आज बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। ये बिलासपुरवासियों के लिए अच्छी सौगात है। यहाँ तक तो ठीक है ।जब हमारी टीम ग्राउंड रिपोर्ट करने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और मिनी स्टेडियम पहुंची…

Continue reading