न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का असर: ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को ब्लैकलिस्ट कर पांच साल के लिए निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित
बिलासपुर-नगर पालिक निगम और स्मार्ट सिटी ने बड़ा एक्शन लिया है। लेटलतीफ और कदाचरण करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में ब्लैक लिस्टिंग, पेनाल्टी और बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। पहला मामला स्मार्ट सिटी परियोजना का है जिसमें राजीव गांधी चौक से तैयबा चौक तक स्टार्म वाॅटर ड्रेन और दिव्यांग फ्रेंडली फूटपाथ का निर्माण किया गया है, उक्त कार्य का ठेका कमल सिंह ठाकुर को मिला था। शर्तों के अनुसार कार्य के लिए एपीएस और पीवीजी के मूल एफडीआर जमा करना…









