कलेक्टर Sanjay Agrawal का एक्शन मोड: बिलासपुर में खनिज चोरों पर रेड, 22 वाहन सीज!

बिलासपुर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने जोरदार शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर के निर्देश और खनिज विभाग के मार्गदर्शन में लगातार चल रहे अभियान के तहत 22 वाहनों को जब्त किया गया।

-4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम ने रतखंडी, धुमा-मानिकपुर, लावर और राजपुर-केकती क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जांच अभियान चलाया।

-रतखंडी (अरपा नदी क्षेत्र)
रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।

-धुमा-मानिकपुर क्षेत्र
मिट्टी के अवैध खनन में उपयोग हो रही 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा जब्त किए गए।

-लावर क्षेत्र
अवैध रेत परिवहन करते हुए 1 हाइवा को पकड़ा गया।

-राजपुर-केकती क्षेत्र
मिट्टी के अवैध उत्खनन में लगी 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए।

-बुटेना क्षेत्र
मुरुम के अवैध उत्खनन में लगी 1 जेसीबी को भी सीज किया गया।

-कुल मिलाकर 22 वाहन पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखे गए हैं।

कलेक्टर का सख्त संदेश:
“खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

 बिलासपुर में इस बड़ी कार्रवाई से खनिज चोरों में हड़कंप मच गया है, वहीं, कलेक्टर के इस सख्त रुख की आम जनता सराहना कर रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर होगा हाईटेक: जनसहभागिता से शहरभर में CCTV नेटवर्क का विस्तार, सुरक्षा पर बड़ा फैसला!

    बिलासपुर, 7 अप्रैल 2026। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए त्रिनेत्र सेवा समिति की अहम बैठक इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, तारबाहर में आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कलेक्टर Sanjay Agrawal और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनसहभागिता के माध्यम से शहर के अधिकतम स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर त्वरित नियंत्रण और अपराधियों की जल्द पहचान सुनिश्चित हो सके। महिला सुरक्षा, ट्रैफिक और…

    Continue reading
    अंतरात्मा की आवाज — जब इंसानियत भीड़ पर भारी पड़ती है

    डॉ. शगुफ्ता परवीन की कलम से   (अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस विशेष) आज के दौर में, जब समाज अक्सर संवेदनहीनता और स्वार्थ के आरोपों से घिरा नजर आता है, ऐसे समय में कुछ घटनाएं उम्मीद की लौ जला जाती हैं। 18–19 फरवरी की एक घटना, जिसमें एक मासूम बच्ची भीड़ के बीच बिछड़ गई और एक अनजान युवती ने उसे सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया—सिर्फ एक सामान्य घटना नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गहरा संदेश है। यह घटना हमें याद दिलाती है कि इंसानियत अभी भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *