बिलासपुर: लमेर गांव में चली गोली, युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर: थाना कोटा अंतर्गत ग्राम लमेर में सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच गोली चलने की एक घटना सामने आई, जिसमें गांव के ही निवासी गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव (पुत्र मनीराम यादव) के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस को दिए बयान में घायल गिरजाशंकर यादव ने बताया कि वह अपने मित्र दीपक रजक के साथ गांव में घूम रहा था। उसी दौरान दीनू भोई की दुकान के पास उन्हें उनका दोस्त छबि यादव मिला। बातचीत के दौरान छबि यादव ने अपने साथ रखी पिस्तौल दिखाते हुए बताया, जिसे देखकर दीपक और गिरजाशंकर को वह पिस्तौल नकली प्रतीत हुई। लेकिन अचानक ही छबि यादव के हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो गिरजाशंकर के पैर में जा लगी।

पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी छबि यादव की निशानदेही पर पिस्तौल को जब्त कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि पिस्तौल छबि यादव के पास कहां से और कैसे आई।

कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी घटना एक दुर्घटनावश हुई फायरिंग है और इसमें किसी प्रकार का आपसी विवाद, रंजिश या पूर्व नियोजित घटना शामिल नहीं है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *