बिलासपुर: स्वतंत्रता की 80वीं जयंती पर साहित्य और राष्ट्रभक्ति का संगम, मोपका में गूंजा देशभक्ति का स्वर

बिलासपुर। स्वतंत्रता की 80वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्यकार चेतना परिषद के तत्वावधान में मोपका स्थित अस्पताल परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक एवं न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया।

ध्वजारोहण के पश्चात साहित्यिक गीत-संगीत एवं काव्य-पाठ का भव्य आयोजन हुआ। अरविंद दिवाकीर्ति, बैद्यनाथ सैनी, शेख रफीक, रामनिहोरा राजपूत, डॉ. शत्रुघ्न जैसवानी एवं डॉ. राजेंद्र दुबे ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। साहित्य और संगीत के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने किया, जबकि डीपी गुप्ता ने आभार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पवन नालोटिया, कैलाश गुप्ता, डॉ. नंदलाल गोयल, डॉ. बजरंग गोयल, डॉ. के.के. भण्डारी, डॉ. रमेशचंद्र श्रीवास्तव, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. अनिता सिंह, बालगोविंद, नित्यानंद अग्रवाल, अजीत पनेसर, राजेश पांडेय, मनोहर लाल मिश्रा, लक्ष्मी जायसवाल, आर.एस. मिश्रा, मुरारी लाल परमार, प्रदीप गेंदले, राजू सुल्तानिया, राधा किशन अग्रवाल, हीरालाल अग्रवाल, आर.एन. राजपूत, एस.डी. शर्मा, आरती गुप्ता एवं प्रभात मिश्रा सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। परिषद के इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को साहित्यिक अभिव्यक्ति देते हुए उपस्थित लोगों में देशप्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के तीसरे सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य रुद्राभिषेक में उमड़ी शिवभक्ति

    बिलासपुर। श्रावण मास के पावन तीसरे सोमवार के अवसर पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ के जयघोष और मंत्रों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। इस पावन अवसर पर डाॅ. विनय कुमार पाठक, डाॅ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शंकर गेंदले, श्रीमती सोनिया गेंदले एवं ऊषा श्रीवास्तव ने भगवान ओंकारेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की। रुद्राभिषेक के दौरान…

    Continue reading
    बिलासपुर: तुलसी साहित्य से निकलेगा ‘मानस विमर्श’ का संदेश, 19 अगस्त को सजेगा साहित्य, संगीत और सम्मान का भव्य मंच

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की साहित्यिक चेतना, मानस दर्शन और भारतीय संस्कृति के लोकमंगलकारी मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से “तुलसी साहित्य विमर्श, कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन, भजन संगीत एवं सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर मंथन हुआ और इसे साहित्य एवं संस्कृति के साथ जनसरोकारों से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में डॉ. विनय पाठक ने आयोजन को महज औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर उसे उद्देश्यपरक और प्रभावशाली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *