स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, शासन ने जारी की जिलावार अतिथियों की सूची
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज केंद्रीय राज्य मंत्री लखन साहू फहराएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।
बिलासपुर में लखन साहू होंगे मुख्य अतिथि
शासन की जिलावार सूची में बिलासपुर के लिए लखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में निर्धारित किया गया है। वहीं रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे।
सूची के अनुसार अन्य प्रमुख जिलों में दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह, जबकि विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज
शासन ने सभी कलेक्टरों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।
आदेश में मुख्यमंत्री/उप मुख्यमंत्री/मंत्री/सांसद/विधायकगण द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किए जाने के संबंध में विस्तृत व्यवस्था दी गई है।

राजभवन से लेकर जिला मुख्यालय तक पहुंचा स्वतंत्रता दिवस का संदेश
शासन के इस आदेश के साथ ही प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की आधिकारिक तैयारियों का खाका स्पष्ट हो गया है। अब जिला प्रशासन संबंधित मुख्य अतिथि के प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देगा।
बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री लखन साहू के हाथों तिरंगा फहराए जाने से इस वर्ष का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







